मदनगंज किशनगढ़ : भजन संध्या व गरबा महोत्सव सम्पन्न .. .. प्यारा सजा है पद्मावती मां का दरबार…..
मदनगंज किशनगढ़ : मकराना चौराहा स्थित मा पद्मावती मंदिर के 31 वे स्थापना दिवस पर पहाड़िया परिवार के तत्वावधा भजन संध्या समेत अन्य धार्मिक कार्य सम्पन्न हुए।
मां पदमावती मंदिर परिसर में सुबह पद्मावती के अभिषेक एवं शातिधारा की गई। किशनगढ़ मकराना चौराहा स्थित मां पद्मावती मंदिर में पूजा करती श्रद्धालु। इसके बाद विधि विधान से पूछा की गई। पूजा में योगेश कुमार पहाडिया समेत परिवार के सदस्यों एवं अन्य भक्तो ने पद्मावती की भक्ति भाव से पूजा की एवं समर्पित किए। पूजन बाद मां की गोद भराई की गई। शाम को एक शाम पद्मावती के नाम भजन संध्या एवं गरबा का शुभारंभ योगेश, रिद्धिमा, तनिष्का, गिरीश, लाविक जैन पहाडिया, पारस गंगवाल, रवि गंगवाल, प्रमोद दोषी, एवं पद्मावती परिवार नेकिशनगढ़ मकराना चौराहास्थित मां मंदिर परिसर में डांडिया गंगवाल, प्रमोद दोसी एवं पद्मावती खेलती महिलाएं परिवार ने महाआरती की।
जयपुर एंड पार्टी के मधुर संगीत पर गायिका नीलम बडोलीया ने मां पद्मावती पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी। गायिका नीलम बडोलीया में पद्मावती माता के दरबार में शंख नगाड़ा बाजे …. मेरे पिछले जन्म के अच्छे कर्म से इस बार मुझे जैन परिवार मिला … कभी वीर बनके कभी महावीर बनके चले आना प्रभु जी … सच कहता है सारा जमाना पद्मावती मैया तेरी कृपा है … काम नहीं कोई कर पाया घुमा लिया संसार में आखिर मेरा काम हुआ पद्मावती मैया के दरबार में … आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा …. एवं प्यारा सजा है पद्मावती मां का दरबार इत्यादि भजनों की प्रस्तुतियां दी। आचार्य धर्मसागर विद्यालय की बालिकाओं एवं अन्य बालक, बालिकाओं महिलाओं एवं पुरुषों ने माता की आराधना करते हुए डांडिया खेले । कार्यक्रम में अजमेर सांसद श्री भागीरथ चौधरी का भी पहाड़िया परिवार में माला व शोल भेट कर स्वागत किया।

