किशनगढ़ : भगवान श्री राधा नागर ठाकुरजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन

किशनगढ़ : भगवान श्री राधा नागर ठाकुरजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन 

किशनगढ़ : पुराना शहर धान मंडी मोड़ स्थित भगवान श्री ठाकुर श्री राधा नागर जी महाराज मंदिर में 19.11.2023 को अन्नकूट महोत्सव मनाया गया ।
मंदिर के विरक्त महंतश्री दामोदर शरण जी महाराज ने बताया की मंदिर में बड़ी धूम धाम से अन्नकूट महोत्सव मनाया गया जिसके अंतर्गत प्रभु का अनुपम श्रृंगार किया गया तथा जरी की पोशाक धारण कराई गई । जिसके साथ ही ठाकुर जी का पुष्प बंगला भी सजाया गया । प्रात मंदिर के महंत ने मंदिर के निज में ही गोबर द्वारा निर्मित गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की । निज मंदिर को अनेकों पुष्पों से भी सजाया गया । सांय से भक्तो ने ठाकुर जी के संकीर्तन प्रारंभ करे । महोत्सव में ठाकुर जी को अनेकों प्रकार के मिठाई , पकवान आदि का भी भोग लगाया गया। करीब छः बजे गिर्राज जी महाराज व ठाकुर जी के जयकारों के साथ ठाकुर जी के आरती एवं दर्शन खुले । मंदिर के महंत ने भक्तो को प्रसाद भी वितरित किया । साथ ही मंदिर को विद्युत लाइटों से भी सजाया गया ।

A-ONE IMAGINE

A-ONE IMAGINE

Learn More →