श्री दशहरा मेला कमेटी के दशहरा महोत्सव की धूम 24 अक्टूबर से।

श्री दशहरा मेला कमेटी के दशहरा महोत्सव की धूम 24 अक्टूबर से।
मदनगंज किशनगढ : श्री दशहरा मेला कमेटी के तत्वाधान में 24 अक्टूबर दशहरा पर्व से साप्ताहिक सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक और रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मचेगी।
कमेटी संयोजक प्रदीप अग्रवाल व अध्यक्ष रमेश चांडक ने बताया की रविन्द्र रंगमंच मैदान में 24 अक्टूबर को साय 6.00 बजे वी एम मार्बल्स प्रा.लि. के सौजन्य से 51 फीट के रावण व 21-21 फीट के कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा । इसके तुरंत बाद आकर्षक आतिशबाजी नगर परिषद के सौजन्य से होगी व इन्डिया गोट टेलेंट के नामचीन कलाकारो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।


कमेटी के जितेन्द्र मारोठिया,भागचंद गुर्जर, एडवोकेट रामेश्वर चौधरी के अनुसार 25 अक्टूबर को रविन्द्र रंगमंच मैदान मे ही महिला व पुरुष कबड्डी व शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।
कमेटी निर्देशक विनोद पाटनी, महासचिव प्रकाश जांगीड़,अनिल लढ़ा व सह-संयोजक रामेश्वर सोलंकी के अनुसार 26 अक्टूबर को याशिका ग्रेनाइट के सौजन्य से फिल्मी हस्तियों व आर्केस्ट्रा कलाकारों द्वारा मशहूर व सर्वाधिक लोकप्रिय रंगारंग कार्यक्रम “बालीवुड का धमाल” होगा। जिसमें बालिका वधू फेम रश्मि गुप्ता व दीया और बाती फेम पूजा सिंह सहित इन्डिया गोट टेलेंट व लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के मशहूर कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी ।
कमेटी के अतुल अग्रवाल व सत्य-स्वरूप अग्रवाल, मुन्ना लाल मिश्रा, विजय अग्रवाल व डी सी अग्रवाल के अनुसार 27 अक्टूबर को स्व.विरेन्द्र बहादुर भंडारी जी की पुण्य-स्मृति मे भंडारी परिवार व मित्रमंडल के सहयोग से अग्रसेन भवन में प्रातः 9.00 बजे से विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
कमेटी के मोहित अग्रवाल, रामकिशोर शर्मा, गोपाल प्रधान के अनुसार 28 अक्टूबर को आर के मार्बल ग्रुप के सौजन्य से रविन्द्र रंगमंच मैदान पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन और किशनगढ़ रत्न सम्मान समारोह का आयोजन होगा। सम्मान समारोह मे किशनगढ़ के आसपास के क्षेत्रों मे विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले जनकल्याणकारी कार्य करने वाले सज्जनों को सम्मानित किया जाएगा और कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों के हास्य व्यंग, श्रृंगार, देशभक्ति के नामचीन कवियों द्वारा कविता पाठ किया जाएगा और मंच संचालन मशहूर कवियित्री डा.कीर्ति काले नई दिल्ली द्वारा किया जाएगा । इस अवसर पर सर्वेश अस्थाना प्रसिद्ध हास्य कवि लखनऊ, दिनेश देसी घी हास्य कवि शाजापुर म.प्र. सुन्दर कटारिया लाफ्टर फेम हास्य कवि गुरुग्राम, प्रख्यात मिश्रा प्रसिद्ध ओजस्वी कवि, लखनऊ, चेतन चर्चित कपिल शर्मा शो फेम हास्य कवि इन्दौर, श्रीमती प्रीति त्रिपाठी श्रंगार रस नई दिल्ली, रासबिहारी गौड
अंतर राष्ट्रीय ख्यातनाम हास्य कवि अपनी प्रस्तुति देंगे
कमेटी के विकास टिंकर ने बताया कि 29 अक्टूबर को, श्री दशहरा मेला कमेटी द्वारा जारी किए गए इनामी कूपनों द्वारा प्राप्त जन सहयोग राशि के कूपनों का पूर्ण पारदर्शिता से जनता की उपस्थिति में ” इनामी ड्रा ” खोला जाएगा।
रामेश्वर सोलंकी प्रचार प्रभारी

A-ONE IMAGINE

A-ONE IMAGINE

Learn More →