कोटा: अमृत वर्षण का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ: रंगबाड़ी कोटा श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने जाने कथा के मर्म

कोटा: अमृत वर्षण का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ: रंगबाड़ी कोटा श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने जाने कथा के मर्म

कोटा: दिनांक 9 अगस्त श्री बेटन सिंह चौहान एवं श्रीमती कुषमा देवी चौहान परिवार द्वारा आयोजित अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर जय अम्बे नगर, रंगबाड़ी, पुलिस चौकी के पास, कोटा (राजस्थान) में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रथम दिवस पर परम पूज्य डॉ. कार्ष्णि पं. भरत जी महाराज ने भगवत के महात्म्य को सुनाया और भागवत का महत्व बतलाया।

कथा के पहले दिन कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में मातृ शक्ति की माताएं और बहने कलश लेकर उत्साह के साथ चल रही थी। कथा के प्रथम दिन डॉ. कार्ष्णि पं. भरत जी महाराज के द्वारा अपने उद्बोधन में श्रीमद् भागवत महात्म्य के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कलयुग में मनुष्य अपने भावों को सत्संग के जरिए ही स्थिर रख सकता है। सत्संग के बिना विवेक उत्पन्न नहीं हो सकता और बिना सौभाग्य के सत्संग सुलभ नहीं हो सकता ।

श्रीमद् भागवत कथा का 7 दिनों तक श्रवण करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं, मनुष्य अपने जीवन में सातों दिवस को किसी ने किसी देवता की पूजा अर्चना करता है, लेकिन मानव जीवन में आठवां दिवस परिवार के लिए होता है ।स्वामी सुदर्शनाचार्य द्वारा जीवन में भजन, और भोजन में अंतर बताते हुए कहा कि भजन में कोई मात्रा नहीं होती , भजन करने से मानव का मन सीधा ही प्रभु से जुड़ जाता है।

उसी प्रकार भोजन में मात्रा होती है, मनुष्य को भोजन को भजन एवं प्रसाद के रूप में ग्रहण करना चाहिए। महाराज जी द्वारा कथा वाचन के दौरान कहा गया कि इस कलयुग में केवल भोलेनाथ ही शीघ्र भक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं। केवल 3 महीने भोलेनाथ की भक्ति करने से मनुष्य के सब कार्य सिद्ध हो जाते हैं। प्रथम दिन की कथा के समापन से पूर्व आरती की गई, आरती करने के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।

आयोजक : श्री बेटन सिंह चौहान एवं श्रीमती कुषमा देवी चौहान पुत्र: उम्मेद सिंह- सुधा देवी पौत्र हर्षित चौहान, उदल सिंह – अर्चना चौहान पुत्र अभय प्रताप सिंह चौहान, पुत्री: आयुषि चौहान ने प्रथम दिवस कथा का श्रवण लाभ उठाया।

इस कथा का लाइव प्रसारण A-one imagine TV चैनल द्वारा भारत सहित 126 देशों में किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया यूट्यूब, फेसबुक के द्वारा भी प्रसारण हो रहा है।

A-ONE IMAGINE

A-ONE IMAGINE

Learn More →