किशनगढ़: भगवान श्री राधा नागर जी महाराज मंदिर में मनाया “उबछठ महोत्सव” 

किशनगढ़: भगवान श्री राधा नागर जी महाराज मंदिर में मनाया “उबछठ महोत्सव”  

किशनगढ़ पुराना शहर धान मंडी मोड़ स्थित भगवान श्री राधा नागर जी महाराज मंदिर में कल (4.9.23) को उबछठ महोत्सव मनाया गया। मन्दिर के विरक्त महंत श्री दमोदा शरण जी महाराज ने उबछठ महोत्सव पर श्रृंगार आरती की गई। कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत कार्यक्रम सम्मान हुए। प्रभु कांच की कारीगरी की गई हिंडोले में विराजे। संध्या आरती पश्चात ठाकुर जी के उत्सव दर्शन खुले। दर्शनों में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओ ने 108 परिक्रमाएं भी लगाई। सभी भक्तों ने भजन कीर्तन किए। भक्तो ने ठाकुर जी व चंद्रमा के दर्शन कर व्रत को पूर्ण किया। मन्दिर के विरक्त महंत ने बताया कि जन्माष्टमी महोत्सव कल ( 7.9.23 ) को मनाया जाएगा जिसमे ठाकुर जी का फूल बंगला सजेगा। मध्य रात्रि को ठाकुर जी का महाभिषेक होगा तथा महाआरती की जाएगी। ठाकुर जी की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी जिसके अगले दिन ( 8.9.23 ) नंद महोत्सव मनाया जाएगा। प्रातः आरती के साथ ही ठाकुर जी पालने में विराजेंगे । मंदिर के विरक्त महंत भक्तो को बधाई लुटाएंगे व सभी को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

A-ONE IMAGINE

A-ONE IMAGINE

Learn More →