किशनगढ़ (अजमेर) : जन्माष्टमी पर भगवान श्री राधानगरजी के घुमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव।

किशनगढ़ (अजमेर) : जन्माष्टमी पर भगवान श्री राधानगरजी के घुमधाम से मनाया जन्माष्टमी महोत्सव।

किशनगढ़ (अजमेर): पुराना शहर धान मंडी मोड़ स्थित भगवान श्री राधा नागर जी महाराज मंदिर में मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव।मंदिर के विरक्त महंत दामोदर शरण जी महाराज ने बताया कि 7.9.23 को जन्माष्टमी व 8.9.23 को नंद महोत्सव मनाया गया।जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर ठाकुर जी का अनुपम पुष्प बंगला सजाया गया । मंदिर में बांदर वाल भी बांधी गई । ठाकुर जी को पीले की पोशाक धराई गई। संध्या आरती पश्चात प्रभु के दर्शन खुले जिसमे की कुछ देर पहले परदा लग गया था व मध्य रात्रि को शंख नाद पश्चात परदा हटा कर अभिषेक किया व झालर घंटे तथा अनेकों ध्वनियों के साथ महाआरती की गई । महोत्सव में उमड़ी भारी संख्या में भक्तो की भीड़ । मध्य रात्रि को जन्म के समय 15 मिनिट तक भक्तो द्वारा भव्य आतिशबाजी भी की गई । आरती के पश्चात महंत द्वारा भक्तो को पंजीरी व पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया। प्रभु को विशेष उत्सव भोग लगाया गया था ।
अगले दिन सुबह प्रातः आरती से ठाकुर जी व मंदिर के सर्वेश्वर भगवान पलने में विराजे । जिसके बाद विरक्त महंत द्वारा निज में ठाकुर जी की विशेष पूजा व बधाई गाई। जिसके बाद विरक्त महंत ने भक्तो को प्रसाद वितरित किया व बधाई लुटाई । महोत्सव के अंतर्गत मंदिर को विद्युत लाईट से सजाया गया।

A-ONE IMAGINE

A-ONE IMAGINE

Learn More →