बूंदी: डाबी में तीन दिवसीय नानी बाई को मायरो कथा का हुआ आयोजन

बूंदी: डाबी में तीन दिवसीय नानी बाई को मायरो कथा का हुआ आयोजन

बूंदी : 23 सितंबर युवराज जी राठौर फार्म हाऊस, तिलस्वा रोड़ राजकीय चिकित्सालय के सामने ग्राम- डाबी, जिला-बूंदी में गोमाता रक्षार्थ श्री गोपाल गौशाला समिति, डाबी के सहायतार्थ तीन दिवसीय संगीतमय नानी बाई रो मायरो का शुभारंभ हुआ। व्यासपीठ से कथा प्रवक्ता : बाल विदुषी हिमांशी कुमारी (6 वर्ष की आयु) के श्रीमुख से भगवान के भक्त नरसी मेहता की कथा का वचन हुआ।

प्रथम दिन सांवरिया सेठ द्वारा हटूंडी सिकारने एवं लोगों द्वारा ईर्ष्यावश नरसी के पिता के श्राद्ध का पूरे गांव को न्यौता देकर भक्तराज को नीचा दिखाने के प्रयास की कथा का मार्मिक वर्णन किया गया।

कथा के दूसरे दिन कथा वाचिका ने कहा कि कहा कि कलयुग में सिर्फ नाम जपने से ही भगवान के दर्शन हो जाते हैं। वर्तमान समय में द्वापर एवं त्रेतायुग की तरह भगवान को पाने के लिए कठिन परिश्रम नहीं करना पड़ता है। उन्होंने भक्त नरसी की कथा पर बताया कि नरसी बचपन से ही संतों के संगत में रहा करते थे एवं उन्हें इस संगत के कारण कई बाधाएं झेलनी पड़ी थी। उन्होंने भोले नाथ के मंदिर में जाकर भगवान भोले से प्रार्थना की और भगवान खुश होकर उनके समक्ष पहुंच गए। उन्होंने कहा कि उसी प्रकार लोगों को नित्य दिन कुछ समय तक भगवान को स्मरण करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्राय: सभी लोग वेदों के विरोध में लगे हुए हैं। मनुष्य अपने मनों से नहीं बल्कि कलयुग में लोग पाप कर्म को किए बिना नहीं रह सकते हैं, इस कारण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान को भक्त प्यारे होते हैं। इस कारण भक्तों को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए भगवान कलयुग में कली रूप में अवतरित होंगे।

कथा के तृतीय दिवस में कथा वाचिक ने कहा कि कोई भी भक्त अगर सच्चे मन एवं आस्था से भगवान कृष्ण को हाथ जोड़कर अपने जीवन की बागडोर सौंपेगा, तो निश्चित रूप से प्रभु उनकी खराब हुए गाड़ी को चलाने में कोई देर नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि संसार में प्रत्येक प्राणी जीवन को सुख के साथ कष्ट भोगना ही पड़ता है, इससे कभी भी चिंतित होने की जरूरत नहीं है। नरसींगजी की जीवनी का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि नरसींगजी ने सिर्फ भजनों के माध्यम से द्वारकानाथ से प्रार्थना की थी और वे प्रभु की आराधना से ही आज संसार में जाने जाते हैं।

इस कथा का लाइव प्रसारण A-one imagine TV चैनल द्वारा भारत सहित 126 देशों में किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया यूट्यूब, फेसबुक के द्वारा भी प्रसारण हो रहा है।

A-ONE IMAGINE

A-ONE IMAGINE

Learn More →