संगीतमय भागवत कथा का हुआ आयोजन, कथा के तीसरे दिन कथा वाचक ने भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का किया वाचन

संगीतमय भागवत कथा का हुआ आयोजन, कथा के तीसरे दिन कथा वाचक ने भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार का किया वाचन।

हरिद्वार: दिनांक 3 अगस्त श्री मद् सेवा सत्कर्म परिवार के तत्वाधान में अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर गंगा मैया के तट भारत माता मंदिर, समन्वय सेवा ट्रस्ट हरिद्वार में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन परम पूज्य भगवताचार्य सुरेशचंद्र जी पंड्या के द्वारा कुंती चरित्र, भीष्म स्तुति, और भगवान नरसिंह अवतार की  कथा सुनाई।

भागवत कथा के तीसरे दिन कथा व्यास भगवताचार्य सुरेशचंद्र जी पंड्या द्वारा भगवान विष्णु के चौथे रूप नृसिंह अवतार की महिमा का व्याख्यान किया। उन्होंने भगवान श्री हरी विष्णु की महिमा का व्याख्यान करते हुए बताया की भगवान श्री हरी विष्णु ने जब जब अपने भक्तों पर मुसीबत देखी है तब तब भगवान श्री हरी विष्णु ने विभिन्न रूपों में अवतार लेकर अपने भक्तों को मुसीबत से बचाया है और इसी के साथ उन्होंने कहा की सारे भरोसे त्यागकर जो भगवान विष्णु की महिमा का गुणगान करता है और प्रेम सहित उनके गुण समूहों को गाता है वही भवसागर से तर जाता है। नाम का प्रताप कलियुग में प्रत्यक्ष है। नाम जप से बढ़कर कोई भी साधना नहीं है। और उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के महत्व को समझाते हुए कहा कि कथा श्रवण करने से मानव जीवन में संस्कार का उदय होता है। जीवन में कितनी भी विकट परिस्थिति क्यों न हों लेकिन मुनष्य को अपना धर्म व संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए।ऐसे ही मनुष्य जीवन के रहस्य को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिसकी भगवान के चरणों में प्रगाढ़ प्रीति है, वहीं जीवन धन्य है। ईश्वर ने विभिन्न लीलाओं के माध्यम से जो आदर्श प्रस्तुत किया, उसे हर व्यक्ति को ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन मूल्यों के बारे में जानकारी मिलने के साथ-साथ अपने कर्तव्य को भी समझा जा सकता है।भगवान श्री हरी विष्णु की महिमा का बखान सुनकर पंडाल में बैठे श्रोता भाव विभोर हो उठे।इस मौके पर सभी भक्त गण मौजूद रहे।

तीसरे दिन के मुख्य यजमानश्री-  स्व.नाथीबेन रणछोड़दास स्वामी,स्व.रणछोड़दास भवानभाई स्वामी (पाटण) की स्मृति में श्री मफतलाल रणछोड़दास प्रजापति, श्री मति हसुमतीबेन भाईजीभाई प्रजापति, पिनाकिनभाई, शैलेशभाई, पल्लवीबेन एवं समस्त परिवार (डीसा), गुजरात। इस कथा का लाइव प्रसारण A-one imagine TV चैनल द्वारा भारत सहित 126 देशी में किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया यूट्यूब, फेसबुक के द्वारा भी प्रसारण हो रहा है।

A-ONE IMAGINE

A-ONE IMAGINE

Learn More →