कोटा: श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु
कोटा: दिनांक 13 अगस्त श्री बेटन सिंह चौहान एवं श्रीमती कुषमा देवी चौहान परिवार द्वारा आयोजित अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर जय अम्बे नगर, रंगबाड़ी, पुलिस चौकी के पास, कोटा (राजस्थान) में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस पर परम पूज्य डॉ. कार्ष्णि पं. भरत जी महाराज ने भागवत में भगवान राम और कृष्ण जन्म उत्सव की कथा सुनाई।
चौहान परिवार द्वारा आयोजित जय अम्बे नगर, रंगबाड़ी, कोटा में श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस कथा सुनाते हुए कथा वाचक डॉ. कार्ष्णि पं. भरत जी महाराज ने पंचम दिवस पर परम पूज्य डॉ. कार्ष्णि पं. भरत जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान जैसे भगवान का जन्म हुआ तो पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान लोग झूमने-नाचने लगे। भगवान श्रीकृष्ण की वेश में नन्हें बालक के दर्शन करने के लिए लोग लालायित नजर आ रहे थे। भगवान के जन्म की खुशी पर महिलाओं द्वारा अपने घरों से लगाए गए गुड़ के लड्डूओं से भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर डॉ. कार्ष्णि पं. भरत जी महाराज ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, चारों ओर अत्याचार, अनाचार का साम्राज्य फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
आयोजक : श्री बेटन सिंह चौहान एवं श्रीमती कुषमा देवी चौहान पुत्र: उम्मेद सिंह- सुधा देवी पौत्र हर्षित चौहान, उदल सिंह – अर्चना चौहान पुत्र अभय प्रताप सिंह चौहान, पुत्री: आयुषि चौहान ने कथा का श्रवण लाभ उठाया।
इस कथा का लाइव प्रसारण A-one imagine TV चैनल द्वारा भारत सहित 126 देशों में किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया यूट्यूब, फेसबुक के द्वारा भी प्रसारण हो रहा है।

