कोटा: भागवत कथा में सुनाया गोवर्धन पूजा का महत्व, लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिड़ला ने व्यासपीठ से लिया आशीर्वाद

कोटा: भागवत कथा में सुनाया गोवर्धन पूजा का महत्व, लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिड़ला, कोटा विधायक संदीप शर्मा, राजपूत महिला प्रकोष्ठ (संरक्षक) सुषमा राजे ने व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद

कोटा: दिनांक 14 अगस्त श्री बेटन सिंह चौहान एवं श्रीमती कुषमा देवी चौहान परिवार द्वारा आयोजित अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) के पावन अवसर पर जय अम्बे नगर, रंगबाड़ी, पुलिस चौकी के पास, कोटा (राजस्थान) में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के षष्ठम दिवस पर परम पूज्य डॉ. कार्ष्णि पं. भरत जी महाराज ने भागवत  में भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं में कंस के भेजे विभिन्न राक्षसों का संहार किया। कथा में षष्ठम दिवस को गिरिराज पर्वत की झांकी सजाई गई।

चौहान परिवार द्वारा आयोजित जय अम्बे नगर, रंगबाड़ी, कोटा में श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस कथा सुनाते हुए कथा वाचक डॉ. कार्ष्णि पं. भरत जी महाराज ने षष्ठम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया और गोवर्धन पूजा का महत्व बताया।

श्रद्धालुओं ने गोवर्धन जी का पूजन कर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की। उन्होंने कहा कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर घमंड हो गया था। उसका घमंड दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी। इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रजमंडल पर भारी बारिश कराई।

प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान ने कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का अहसास हुआ। कथा के दौरान गोवर्धन पूजन का उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। संगीतमय कथा के दौरान भजनों पर पांडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर लोकसभा स्पीकर श्री ओम बिड़ला, कोटा विधायक संदीप शर्मा, राजपूत महिला प्रकोष्ठ (संरक्षक) सुषमा राजे ने कार्यक्रम में व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया।

आयोजक : श्री बेटन सिंह चौहान एवं श्रीमती कुषमा देवी चौहान पुत्र: उम्मेद सिंह- सुधा देवी पौत्र हर्षित चौहान, उदल सिंह – अर्चना चौहान पुत्र अभय प्रताप सिंह चौहान, पुत्री: आयुषि चौहान ने प्रथम दिवस कथा का श्रवण लाभ उठाया।

इस कथा का लाइव प्रसारण A-one imagine TV चैनल द्वारा भारत सहित 126 देशों में किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया यूट्यूब, फेसबुक के द्वारा भी प्रसारण हो रहा है।

A-ONE IMAGINE

A-ONE IMAGINE

Learn More →